Sport : CSK के 17 सीजन, 5 खिताब और अब जहीर खान बने तीसरा कोच, देखें चेन्नई के कोचों का पूरा इतिहास और प्रदर्शन #INA

IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ऐसा फैसला लेकर क्रिकेट जगत और फैंस को चौंका दिया है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है. जहीर खान CSK में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जो करीब 17 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे. 17 सीजन, 12 प्लेऑफ और 5 आईपीएल ट्रॉफियों की गवाह रही इस येलो आर्मी के इतिहास में जहीर खान सिर्फ तीसरे हेड कोच बने हैं. इससे पहले CSK के सिर्फ 2 ही हेड कोच रहे हैं। आइए जानते हैं सीएसके के इन दोनों कोचों का कार्यकाल कैसा रहा और उनके मार्गदर्शन में टीम ने कैसा प्रदर्शन किया.
केपलर वेसल्स – साल 2008
आईपीएल के पहले ही सीजन यानी 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे पहले हेड कोच बने थे दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केपलर वेसल्स. उनकी कोचिंग और एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की थी. इस सीजन में टीम ने सेमीफाइनल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि, खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर सीएसके को एक बेहद रोमांचक हार झेलनी पड़ी और टीम उपविजेता रही. वेसल्स का CSK के साथ सफर सिर्फ इसी एक सीजन तक रहा.
स्टीफन फ्लेमिंग – साल 2009 से 2026 तक
साल 2008 में सीएसके के लिए बतौर खिलाड़ी खेलने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को 2009 में टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था. इसके बाद फ्लेमिंग और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी ने मिलकर जो करिश्मा किया, वह आईपीएल इतिहास का सबसे सुनहरा अध्याय बन गया. इन दोनों दिग्गजों की जुगलबंदी और शानदार तालमेल ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक ऐसी चैंपियन टीम बना दिया जिसकी मिसाल आज पूरी दुनिया देती है.
स्टीफन फ्लेमिंग के 17 साल लंबे कोचिंग करियर के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने एक नया इतिहास रच दिया. उनके मार्गदर्शन में टीम ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और रिकॉर्ड 10 बार फाइनल का सफर तय किया. फ्लेमिंग के कोच रहते हुए ही सीएसके ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) अपने नाम की. इसके अलावा, टीम ने दो बार दुनिया की बेहतरीन टीमों के बीच होने वाली चैंपियंस लीग टी20 (CLT20) का खिताब भी जीता.
CSK का लगातार तीन सीजन (2024, 2025 और 2026) के प्लेऑफ में न पहुंच पाने और साल 2026 में प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर रहने के बाद, जुलाई 2026 में सीएसके फ्रेंचाइजी और स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया.
1 franchise
17 seasons
2 head coaches
12 Playoffs
5 IPL titlesA new era begins. pic.twitter.com/wjUm2IODUW
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 21, 2026
जहीर खान बने CSK ने नए हेड कोच
चेन्नई सुपर किंग्स ने अब भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को आईपीएल 2027 सीजन के लिए अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है. फ्रेंचाइजी ने 21 सितंबर 2026 को इस बात का आधिकारिक ऐलान किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK ने जहीर खान को एक साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है.
Won the Cricket World Cup together, time . win the IPL together as well 🤞💛
MS DHONI × ZAHEER KHAN…!!!! pic.twitter.com/hFSP4oFtj8
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 21, 2026
यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह सजने वाली है क्रिकेट की महफिल! भारत-जापान T20I मैच को टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
CSK के 17 सीजन, 5 खिताब और अब जहीर खान बने तीसरा कोच, देखें चेन्नई के कोचों का पूरा इतिहास और प्रदर्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,