खबर शहर , Agra News: आरवी-70 पायल ने 24 रन से दर्ज की जीत – INA

आगरा। सूरजभान क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में आरवी-70 पायल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरआरवी पायल को 24 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरवी-70 पायल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से राहुल पचौरी ने 22 गेंदों में 36 और अमन ने 15 रनों का योगदान दिया। राज चौधरी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआरवी पायल की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। राज चौधरी ने 28 रनों की जुझारू पारी खेली लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में दीपांशु गोस्वामी ने 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए राहुल पचौरी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।