दिल्ली – दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास तीन लोगों ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल – #INA

राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। पुलिस मामले में . की जांच कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मुठभेड़ में घायल आरोपी का नाम आसिफ है।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों मंदिर से बाहर निकले और टहलते हुए पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन लोग वहां पहुंचे। तीनों ने पहले किशोरी और उसके मित्र को धमकाया। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने नाबालिग किशोर को पकड़ लिया। फिर तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद वे दोनों मंदिर के पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पहले दोनों को धमकाया और फिर किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों ने किशोरी से बारी-बारी दुष्कर्म किया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित रूप से मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर . की सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button