खबर शहर , खुशखबर: प्रयागराज होकर चल रही बनारस-आगरा वंदे भारत, मथुरा तक कर सकेंगे सफर; जानें कब मिलेगी सुविधा – INA

धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से देश के तीन प्रमुख केंद्रों काशी, संगमनगरी प्रयागराज और कान्हा की नगरी मथुरा अब वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिये सीधे आपस में जुड़ जाएंगे। बनारस से आगरा के बीच संचालित हो रही वंदे भारत ट्रेन का विस्तार अब मथुरा तक किए जाने की तैयारी रेलवे कर रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले इसकी घोषणा होने की संभावना है।