Sport : स्मृति मंधाना ने तूफानी अर्धशतक ठोक रचा इतिहास, जो दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई वो कर हासिल किया नया कीर्तिमान #INA

Smriti Mandhana : स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. भारत की सलामी बल्लेबाज मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच में अर्धशतक ठोक कमाल कर दिया है. स्मृति मंधाना ने 30 बॉल पर 50 रन पूरे कर अपना अर्धशतक ठोक डाला. इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है. श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में मंधाना ने ये पारी खेलकर वो कर दिखाया है, जो दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई है. उन्होंने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है. आइए जानते हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और श्रीलंका को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. भारत के लिए स्मृति मंधाना शेफाली वर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आईं. मंधाना ने शुरुआत से ही तूफानी पारी खेली.
Stepping up again on the big stage 👏#TeamIndia Vice-captain Smriti Mandhana with a 3️⃣0️⃣-ball FIFTY in the Gold Medal match 🫡
Updates ▶️ https://t.co/DVlhLBajxB#AsianGames pic.twitter.com/fpMhBcpGG3
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
स्मृति मंधाना ने लगाया अर्धशतक
स्मृति मंधाना ने अपनी इस पारी में बड़े शॉट खेले और लगातार चौके-छक्कों की बरसात अपने बल्ले से करती रहीं. मंधाना ने अपने अर्धशतक पहुंचने के लिए सिर्फ 30 बॉल लीं. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया. ये उनके टी20 क्रिकेट करियर की 30वीं हाफ सेंचुरी है.
FIFTY FOR SMRITI MANDHANA IN ASIAN GAMES FINAL.👑
– Smriti Mandhana smashed a brilliant fifty against Sri Lanka in Asian Games Gold Medal Match. pic.twitter.com/WxOvHbc7Bw
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 22, 2026
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास
इस शानदार पारी के साथ ही स्मृति मंधाना ने इतिहास भी रच दिया है. उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो दुनिया की कोई भी महिला बल्लेबाज अपने नाम नहीं कर पाई है. दरअसल, स्मृति मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली क्रिकेटर बन गईं. उनसे पहले किसी ने ये उपलब्धि हासिल नहीं की है.
🚨 SMRITI MANDHANA CREATED HISTORY 🚨
– Smriti Mandhana becomes the first Cricketer . complete 11,000 runs in Women’s International Cricket History. 🫡 pic.twitter.com/4XSVsyFPiY
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 22, 2026
स्मृति मंधाना ने तूफानी अर्धशतक ठोक रचा इतिहास, जो दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई वो कर हासिल किया नया कीर्तिमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,