Sport : IND W vs SL W : भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य, स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने एशियन गेम्स के फाइनल में खेलीं तूफानी पारी #INA

IND W vs SL W : एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा है. इस गोल्ड मेडल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष की बेहतरीन पारियों की बदौलत श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए इस मुकाबले में मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं शेफाली और ऋचा घोष अपना-अपना अर्धशतक पूरा करने से सिर्फ कुछ ही रनों से रह गईं.
एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए हैं. भारत के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा 79 रन स्मृति मंधाना ने बनाए. अब श्रीलंका को इस मुकाबलो को जीतने के लिए 217 बनाने होंगे. अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करने से सिर्फ कुछ की कदम दूर है.
Innings Break!#TeamIndia put up the highest-ever total in women’s cricket at the #AsianGames 💥
Over . our bowlers in the Gold Medal match 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/x367kJHmrc pic.twitter.com/F9yXv49dWz
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
स्मृति मंधाना ने खेली 79 रनों की पारी
इस मुकाबले में स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने के लिए आई और उन्होंने पहले ही बॉल से अपना आक्रामक खेल जारी रखा. उन्होंने पहले एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में 30 बॉल में 3 चौके और 5 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशथक ठोक दिया है. इसके बाद मंधाना इस मैच में 45 बॉल में 5 चौके और 7 छक्कों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुईं. इस पारी की बदौलत उन्होंने महिला क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं, जो आज तक महिला क्रिकेट में कोई नहीं कर पाया है.
𝗙𝗜𝗥𝗦𝗧 𝗪𝗢𝗠𝗔𝗡 𝗧𝗢 𝗦𝗖𝗢𝗥𝗘 1️⃣1️⃣,0️⃣0️⃣0️⃣ 𝗜𝗡𝗧𝗘𝗥𝗡𝗔𝗧𝗜𝗢𝗡𝗔𝗟 𝗥𝗨𝗡𝗦 🌟
Smriti Mandhana with another magnificent milestone . her name 🫡
Updates ▶️ https://t.co/x367kJHmrc#TeamIndia | #AsianGames pic.twitter.com/QJ3B4hYXYh
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
ऋचा घोष ने दिखाया अपना जलवा
भारत के लिए नंबर 4 पर कप्तान हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद ऋचा घोष आईं. उन्होंने शुरुआत से ही अपना तूफानी तैवर दिखा दिए. ऋचा अपना अर्धशतक लगाने से सिर्फ 1 रन से रह गईं. उन्होंने 22 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 49 रनों की नाबाद पारी खेली. आखिरी बॉल पर चौका तो उन्होंने लगाया लेकिन वो अपनी हाफी सेंचुरी पूरी नहीं कर पाईं.
RICHA GHOSH – THE FINISHER. 🔥
Richa Ghosh smashed Unbeaten 49* runs 22 balls including 6 fours and 3 sixes in Gold Medal in this Asian Games – What a Knock by Richa. 👏 pic.twitter.com/MMqIuI2NxJ
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 22, 2026
शेफाली वर्मा अर्धशतक लगाने से चूकीं
इस मुकाबले में भारत की तूफानी बल्लेबाज शेफाली वर्मा अर्धशतक लगाने से चूक गईं. वो सिर्फ 2 रन और बना लेती तो अर्धशतक पूरा कर लेती. शेफाली वर्मा ने 29 बॉल पर 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 48 रन बनाए. उनके अलावा टीम के लिए हरनप्रीत कौर ने 19 और भारती फूलमाली ने 7 रनों की पारी खेली. श्रीलंका के लिए कविशा दिलहारी, चामुदी प्रबोदा और सुगंधिका कुमारी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें : स्मृति मंधाना ने तूफानी अर्धशतक ठोक रचा इतिहास, जो दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई वो कर हासिल किया नया कीर्तिमान
IND W vs SL W : भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य, स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने एशियन गेम्स के फाइनल में खेलीं तूफानी पारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,