Sports- सुचिका तरियाल के नतीजे से संतुष्ट क्यों नहीं सास?: कहा- वह बेहतर नतीजे की हकदार थीं, पदक के लिए कड़ी मेहनत की -#INA

भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर सुचिका तरियाल ने सोमवार को एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किग्रा कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। हालांकि, सुचिका की सास इस नतीजे से संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना है कि सुचिका इससे बेहतर नतीजे की हकदार थीं। सुचिका मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं और उनकी परवरिश दिल्ली में हुई। शादी के बाद वह हरियाणा से जुड़ीं। अपनी सफलता का श्रेय सुचिका ने अपने मायके और ससुराल, दोनों परिवारों को दिया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button