खबर शहर , डिजिटल एक्सरे मशीन हुई ठीक: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पहले दिन हुई 229 जांच – INA

आगरा जिला अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन सोमवार को ठीक होने के बाद मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह मशीन एक सितंबर से खराब पड़ी थी, जिसके कारण केवल पोर्टेबल मशीन से ही जरूरी एक्स-रे किए जा रहे थे। इस लापरवाही पर कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया है।

जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 250 मरीजों के एक्स-रे होते हैं। बीते एक सितंबर को मशीन खराब हो जाने के कारण पोर्टेबल मशीन से ही काम चलाया जा रहा था, जिससे आधे मरीज बिना जांच के ही लौटने को मजबूर थे। सोमवार सुबह जैसे ही मशीन ठीक हुई, एक्स-रे कराने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। पहले ही दिन कुल 229 एक्स-रे किए गए।

नियमानुसार, सालभर में तय दिनों से अधिक मशीन खराब रहने पर संबंधित कंपनी पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है, जिसके तहत इस बार कंपनी पर 30 हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया गया है। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि डिजिटल मशीन का स्पेयर पार्ट विदेश से मंगाया गया था, जिसे सुबह ही मशीन में लगवाकर सुचारू रूप से कार्य शुरू करा दिया गया।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button