UP News: हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक… स्कूल में मौत – INA

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली और बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही कक्षा 2 की 7 वर्षीय मासूम छात्रा वैष्णवी की क्लासरूम के भीतर ही हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे की वजह स्कूल के बाहर चौराहे पर बेहद तेज आवाज में बज रहा DJ बताया जा रहा है. घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, नगर के सिटी पैलेस स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार सुबह करीब 11:25 बजे छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं. उसी दौरान बाहर गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे बेहद तेज आवाज में बज रहा था. डीजे के भारी बेस और धमाके से क्लास में बैठी वैष्णवी की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और वह घबराहट के कारण बेचैन हो गई. उम्र कम होने के कारण वह अपनी टीचर को कुछ बता भी नहीं पाई. CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बेहोश होने से पहले मासूम ने तीन बार बेंच से उठने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही और गिर पड़ी.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थमीं सांसें
टीचर ने जब बच्ची को अचेत देखा तो पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में दो शिक्षिकाओं ने उसे उठाकर बेंच पर लिटाया और होश में लाने की कोशिश की. स्थिति गंभीर देख स्कूल प्रबंधक आशीष उपाध्याय अपनी देखरेख में बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका नगर के मोहल्ला खलवा निवासी सोनू तिवारी की बड़ी बेटी थी. पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्होंने सुबह हंसती-खेलती बेटी को स्कूल छोड़ा था और दोपहर में उसे वापस लेने आने का वादा किया था.
ये भी पढ़ें: निशात ने बना ली थी दूरी इसी बात से बौखलाया था सऊद, लखीमपुर हत्याकांड में सामने आया ब्रेकअप एंगल
स्कूल प्रबंधन और पुलिस का बयान
डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने बताया कि गणेश विसर्जन जुलूस के चलते स्कूल की छुट्टी दोपहर 12 बजे तय की गई थी. लेकिन छुट्टी से ठीक पहले यह दुखद हादसा हो गया. CCTV फुटेज से साफ है कि बच्ची की तबीयत डीजे के शोर के दौरान अचानक बिगड़ी थी. नगर क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि डीजे की आवाज से छात्रा की मौत की खबर का संज्ञान लिया गया है. फिलहाल, परिजनों द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
(बलरामपुर से सुशील मिश्रा की रिपोर्ट)
हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक… स्कूल में मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,