Sports- एशियाड: इलावेनिल-पार्थ की जोड़ी ने किया निराश, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे -#INA

भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने की जोड़ी मंगलवार को एशियन गेम्स की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में क्वालिफिकेशन की शानदार लय को बरकरार नहीं रख सकी। ये भारतीय जोड़ी फाइनल में चौथे स्थान पर रही और पदक से चूक गई। इलावेनिल और पार्थ इससे पहले अपनी टीम स्पर्धाओं में रजत पदक जीत चुके थे, लेकिन मिश्रित फाइनल में चीन, दक्षिण कोरिया और जापान की जोड़ियों को चुनौती पेश नहीं कर सके।


Credit By Amar Ujala

Back to top button