UP News: सड़क किनारे धड़, 12 फुट दूर गड्ढे में सिर, कानपुर में कारोबारी का मिला सिरकटा शव – INA

कानपुर के बिल्हौर में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक युवा कारोबारी का सिरकटा शव मिला है. घटना मकनपुर रोड पर खुर्द खोजनपुर मोड़ के पास का है. यहां धड़ सड़क किनारे पड़ा था, जबकि सिर करीब 12 फीट दूर पानी से भरे गड्ढे में मिला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और फिर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. फिलहाल पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक घूमने निकले लोगों ने सड़क के किनारे सिरकटा शव देखकर पुलिस को सूचना दी. इतने में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश में आसपास में सर्च किया. इस दौरान करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 10-12 फीट दूर पानी से भरे गड्ढे में मुंड बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराई. इसमें पता चला कि शव मूल रूप से देवहा के रहने वाले युवा कारोबारी राज किशोर पटवा (45) का है.

बिल्हौर में रह रहे थे कारोबारी

पुलिस के मुताबिक राजकिशोर यहां बिल्हौर कस्बे के वैष्णव नगर में अपनी पत्नी मधु और तीन बेटियों शुभी, अंशी व नैंसी के साथ रह रहे थे. सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की. परिजनों के मुताबिक राज किशोर महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी वस्तुओं का कारोबार करते थे. मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल लेकर देवहा गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे. करीब एक घंटे बाद उनके साथ हुई वारदात की जानकारी परिवार को मिली.

मौके पर मिली साइकिल

पुलिस को घटनास्थल पर मृतक की साइकिल भी मिली है. इसके अलावा सड़क किनारे शर्ट का फटा हुआ कॉलर और अंगौछा भी पड़ा मिला. बिल्हौर थाना पुलिस के साथ पहुंचे डीसीपी एसएम कासिम आबिदी और एसीपी अंकित कुमार ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि अभी तक वारदात की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. ऐसे में पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा अन्य डिजीटल एविडेंस भी तलाशे जा रहे हैं.

सड़क किनारे धड़, 12 फुट दूर गड्ढे में सिर, कानपुर में कारोबारी का मिला सिरकटा शव


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button