यूपी – सगाई में 30 लाख की चोरी: फोटो खिंचवाने के लिए मां ने टेबल पर रखा बैग, किशोर लेकर भागा; मच गया हंगामा – INA

मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित ड्राइव इन 24 होटल में रविवार की रात करीब 10 बजे रेलकर्मी के बेटे के सगाई समारोह में करीब 14 साल का एक किशोर घुस गया। इस दौरान उसने दूल्हे की मां का बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 30 लाख के सोने-चांदी के जेवर और नकदी थी।


इस घटना से होटल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें किशोर बैग उठाकर भागता दिखा। वह होटल के बाहर पहले से खड़ी बाइक पर बैठकर दो अन्य युवकों के साथ भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी अश्विनी सेठी रेलवे के अकाउंट विभाग में कार्यरत हैं। रविवार को उनके बेटे ऋषित सेठी की सगाई थी। सगाई का कार्यक्रम ड्राइव इन 24 होटल में था। रात करीब 10 बजे कुछ मेहमान खाना खा रहे थे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button