UP News: टुंडे कबाबी से वॉव मोमोज तक… UP के 5 शहरों में FSDA का एक्शन, लाइसेंस होगा रद्द! – INA
टुंडे कबाबी और वॉव मोमोज का रद्द होगा लाइसेंस! UP के 5 शहरों में FSDA का बड़ा एक्शन उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. प्रदेश के पांच अलग अलग शहरों में एफएसडीए की छापेमारी में कई प्रतिष्ठित संस्थानों में गंभीर खामियां मिली हैं. इनमें कानपुर का टुंडे कबाबी और वाराणसी का वॉव मोमोज भी शामिल है. एफएसडीए ने इन दोनों प्रतिष्ठानों समेत 7 यूनिटों के लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश की है.
एफएसडीए की यह कार्रवाई कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में हुई है. एफएसडीए के मुताबिक इस अभियान के तहत प्रदेश के पांच जनपदों कानपुर नगर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में फास्ट फूड एवं रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं किचन में कई गंभीर अनियमितताएं पायी गई हैं. यहां इंसेक्ट एवं रोडेंट इन्फेस्टेशन, अत्यंत खराब हाइजीन एवं सैनिटरी कंडीशन, वेज एवं नॉन-वेज खाद्य पदार्थों के पृथक भंडारण एवं पृथक प्रसंस्करण की समुचित व्यवस्था का अभाव पाया गया. इसके बाद एफएसडीए की टीम ने कुल 7 यूनिट्स के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की है.
बजबजाती मिली नालियां
एफएसडीए टीम के मुताबिक निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर नालियों में गंदे पानी एवं अपशिष्ट का जमाव मिला है. इससे क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की आशंका प्रबल हो जाती है. इसके अलावा निर्माण स्थलों पर एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के संग्रह एवं उपयोग होता पाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक कानपुर के टुंडे कबाबी में हाइजीन एवं सैनिटेशन की स्थिति खराब पाई गई. प्रोसेसिंग एरिया में दुर्गन्ध फैली थी. रॉ मीट का रख-रखाव भी उचित नहीं था. इसी प्रकार बनारस के वॉव मोमोज में एक्सपायर्ड सामग्री मिली है.
अमृतसरी कुलचा में मिली गंदगी
आगरा के संजय पैलेस के करीब अमृतसरी कुलचा में हाइजीन एवं सैनिटरी कंडीशन बेहद खराब पाई गई है. यहां दीवारों से पेंट की परतें निकल रही थीं तथा एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के उपयोग होता पाया गया है. इसलिए व्यवस्था में सुधार होने तक कारोबार बंद करने की संस्तुति की गई है. वहीं गाजियाबाद के चार प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितता सामने आई है. यहां एसी एंटरप्राइज के डीप फ्रीजर में चिकन एवं मटन से रक्त का रिसाव पाया गया. फ्लॉको क्लॉक्ज युवराज नगर के डीप फ्रीजर में भी गंदगी मिली. कुछ यही स्थिति नाथूस राज नगर और बीकानेरवाला में भी पायी गई है.
टुंडे कबाबी से वॉव मोमोज तक… UP के 5 शहरों में FSDA का एक्शन, लाइसेंस होगा रद्द!
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,