यूपी – सहारनपुर: नितिन नवीन बोले- अब माफिया नहीं, विकास है यूपी की पहचान; हमारे कार्यकर्ता अंशकालिक राजनेता नहीं – INA


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया और अपराध के लिए होती थी, लेकिन आज प्रदेश विकास, एक्सप्रेसवे, सेमीकंडक्टर और एआई जैसी नई तकनीकों के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता अंशकालिक राजनेता नहीं हैं। नितिन नवीन इससे पहले कांग्रेस नेता को अंशकालिक नेता कह चुके हैं। वह मंगलवार को सहारनपुर दौरे पर थे।