खबर शहर , Agra News: खाद के लिए किसानों में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल – INA

पिनाहट। क्षेत्र के गांव पडुआपुरा स्थित सहकारी समिति के गोदाम पर मंगलवार को डीएपी खाद लेने पहुंचे किसानों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


बताया गया कि मंगलवार सुबह से ही समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी थी। किसान अपनी बारी के इंतजार में लाइन में खड़े थे। दोपहर बाद किसी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, समिति के सचिव जयदीप भदौरिया ने बताया डीएपी खाद वितरण को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था। किसी अन्य बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया मंगलवार को समिति से 245 कट्टे डीएपी खाद का वितरण किया गया। इन दिनों आलू, सरसों और चना समेत अन्य फसलों की बुवाई का समय चल रहा है। किसान डीएपी खाद लेने के लिए समितियों पर पहुंच रहे हैं। खाद की मांग अधिक होने के कारण किसानों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button