खबर शहर , Agra News: लड़कियां गोल्ड खरीदें नहीं, जीतें, ताजनगरी की बेटी ने पीएम मोदी की बात का किया समर्थन – INA

आगरा। ताजनगरी की बेटी दीप्ति शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद न सिर्फ अपनी उपलब्धि की खुशी साझा की, बल्कि देश की बेटियों के लिए भी खास संदेश दिया। मैच के बाद एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडल जीतना हमेशा ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि वह अपने जीते हुए स्वर्ण पदक को घर में ऐसी जगह रखेंगी, जहां वह हमेशा उनकी आंखों के सामने रहे। यह पदक उन्हें . भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक तक पहुंचने के पीछे काफी मेहनत और संघर्ष होता है। इसलिए यह मेडल उनके लिए हमेशा खास रहेगा। बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस बात का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने बेटियों और महिलाओं को गोल्ड खरीदने के बजाय गोल्ड जीतने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि लड़कियों को खेलों में . बढ़ना चाहिए और अपने प्रदर्शन के दम पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहिए।