Sports- एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को दो और पदक, महिला और पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य; जय मीणा ने रचा इतिहास -#INA


भारत ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में दो और कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। पहले परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान की भारतीय तिकड़ी ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य जीता। इसके बाद अनंत जीत सिंह नारूका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की पुरुष टीम ने भी स्कीट में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला एशियाई खेल पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्हें भी कांस्य पदक मिला।