Sport : 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर न्यूजीलैंड के कोच का बड़ा बयान, चुनौती देते हुए कहा- 'मैं उसका इंतजार कर रहा हूं…' #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जापान में मौजूद हैं. वो भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे हैं, जहां उनके मुकाबले 28 सितंबर से शुरू होंगे. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की घरेलू सीरीज से बाहर बैठना पड़ा था. अब वो एशियन गेम्स की प्लेइंग-11 में संजू सैमसन से ऊपर जगह बना पाएंगे या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

उससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच रॉब वॉल्टर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा है कि, न्यूजीलैंड की तेज और उछाल वाली पिचों पर भारतीय बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को उनके गेंदबाज टेस्ट करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. उन्होंने वैभव को लेकर और क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर न्यूजीलैंड के कोच का बयान

रॉब वॉल्टर ने कहा कि, ‘मैं उसे उछाल वाली विकेटों पर देखना पसंद करूंगा और देखना चाहूंगा कि यह कितना अलग दिखता है. वो एक रोमांचक खिलाड़ी है. आपने उसे आईपीएल में दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ हावी होते देखा है. मुझे लगता है कि चुनौती हमेशा यह देखना है कि यह अलग-अलग कंडीशंस में कैसे काम करता है और हम अपने कंडीशंस में उसे कैसे बॉलिंग करते हैं. एक कोच के तौर पर आप हमेशा अपने खिलाड़ी को थोड़े दबाव में देखना चाहते हैं. मैं उसका इंतजार कर रहा हूं’.

वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय करियर

वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर जुलाई में शुरू हुआ था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना डेब्यू किया था, जहां उनको तीन मुकाबले खेलने के लिए मिले थे. इसके बाद वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच खेले. उन्होंने अपने टी20 करियर के सभी मुकाबले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेले हैं. 

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक इंडियन मेंस क्रिकेट टीम के लिए 6 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 2 हाफ सेंचुरी की मदद से कुल 193 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन रहा है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था. वैभव के बल्ले से अब तक कुल 16 चौके और 14 छक्के निकले हैं. उनके पास न्यूजीलैंड सीरीज में अपने आंकड़े और बेहतर करने का मौका होगा.

वैभव को पिछले 4 मुकाबलों से खेलने का मौका नहीं मिला है. अब वो कब अपना अगला मैच खेलेंगे ये तो आने वाला समय बताएगा लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी खेल सकते हैं. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है. इन दोनों टीमों के बीच सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेली जाएगी. इस सीरीज में भारतीय बैटिंग का असली टेस्ट होगा.

न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड

मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ज़ैक फाउल्केस, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ.

ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड का ऐलान, ये बड़ा खिलाड़ी हुआ बाहर, जानिए किसे मिली टीम की कमान

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर न्यूजीलैंड के कोच का बड़ा बयान, चुनौती देते हुए कहा- 'मैं उसका इंतजार कर रहा हूं…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button