UP News: मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद को BSP का नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया – INA

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती ने बड़ा फैसला लिया है. मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कोआर्डिनेटर) बनाया है. बुधवार को लखनऊ में हुई BSP की राष्ट्रीय बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम फैसलों के साथ ईशान आनंद की नई जिम्मेदारी पर भी मुहर लगाई गई. बता दें कि बसपा ने 20 दिन के अंदर दूसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई.

ईशान आनंद को पार्टी में आगे बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया है. इससे पहले 3 सितंबर को आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद से हटाया गया था और बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. इसके बाद मायावती ने हर दिन अपने फैसले बदले. कभी ईशान आनंद तो कभी उनकी बहन दीपिका आनंद को लेकर ऐलान किया.. आखिर में ईशान आनंद को ही जिम्मेदारी दी गई.

आकाश के बाद ईशान पर मायावती का भरोसा

मायावती ने हाल ही में साफ किया था कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के बच्चों में अब केवल ईशान आनंद को ही पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी. उन्होंने आकाश आनंद और उनकी बहन दीपिका आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने का फैसला किया था. मायावती ने ईशान को संगठन में आगे बढ़ाने की बात कही थी. इससे पहले सितंबर में ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी दी गई थी, हालांकि कुछ ही दिनों बाद मायावती ने उनसे यह जिम्मेदारी भी वापस ले ली थी.

2027 चुनाव से पहले संगठन पर फोकस

BSP की राष्ट्रीय बैठक ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और उम्मीदवारों के चयन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. ईशान आनंद को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दिए जाने के फैसले को BSP में संगठन की अगली पीढ़ी को तैयार करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.

आकाश आनंद के बाद बदली BSP की अंदरूनी तस्वीर

मायावती के लगातार फैसलों से BSP में परिवार की भूमिका को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पहले आकाश आनंद को पार्टी की कमान के लिए आगे बढ़ाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जिम्मेदारियों से हटाया गया और पार्टी से बाहर कर दिया गया. आकाश आनंद को अब तक तीन बार पार्टी से बाहर किया जा चुका है. उनकी जगह अब ईशान आनंद को आगे बढ़ाने से BSP के संगठन और भविष्य की नेतृत्व व्यवस्था को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है.

मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद को BSP का नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button