Sport : एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब करेगी अपने अभियान की शुरुआत? कहां देख पाएंगे LIVE… जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स #INA

Asian Games 2026: जापान के आईची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. अब क्रिकेट फैंस की नजरें भारतीय पुरुष टीम पर हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया भी गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पुरुष क्रिकेट में भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि टीम इंडिया कब से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और ये मुकाबला कहां लाइव देखा जा सकेगा.
28 सितंबर को पहला मुकाबला खेलेगी टीम इंडिया
आपको बता दें कि एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी. शुरुआती चरण में कई टीमें ग्रुप मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे. भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है. भारतीय टीम 28 सितंबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगी. यह मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. भारत का सामना ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा. ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद भारत के क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी का नाम तय होगा.
पाकिस्तान भी 28 सितंबर से शुरू करेगा अभियान
पाकिस्तान की पुरुष टीम को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. वह भी 28 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी. क्वार्टर फाइनल के नतीजे दोनों टीमों के आगे के सफर को तय करेंगे. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 1 अक्टूबर और गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर को निर्धारित है.
कहां देख सकेंगे टीम इंडिया का मैच?
भारत में एशियन गेम्स 2026 का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के मुकाबले टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनलों के जरिए देख सकते हैं. वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव पर उपलब्ध होगी.
टीम इंडिया का स्क्वॉड
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है. टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और विपराज निगम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- 2026 बना क्रिकेटरों के रिटायरमेंट का साल…, मार्क वुड और कॉलिन इंग्राम समेत इन 11 सितारों ने कहा अलविदा
एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब करेगी अपने अभियान की शुरुआत? कहां देख पाएंगे LIVE… जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,