खबर शहर , यूपी: नलों में क्यों आ रहा गंदा पानी? जलकल विभाग ने खोज निकाली वजह; इसलिए काट दिए 27 कनेक्शन – INA

 गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतों के बीच जलकल विभाग ने अवैध कनेक्शनों पर बुधवार को कार्रवाई की। जलकल की टीम ने धाकरान और गोबरचौकी क्षेत्र में पानी की लाइन में सीवर पहुंचने की शिकायत पर जांच कराई तो यहां अवैध कनेक्शनों की भरमार निकली जो नालों के बीच से होकर निकल रहे थे। इनकी लाइनें लीक होने और अवैध कनेक्शन के खराब हो जाने के कारण सीवर पहुंच रहा था। धाकरान में 19 और गोबरचौकी में 8 अवैध कनेक्शन टीम ने बंद कराए।




 


Credit By Amar Ujala

Back to top button