Sport : एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान का धमाका, जापान को 48 रन से रौंदा #INA

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत अफगानिस्तान की शानदार जीत के साथ हुई. आज (24 सितंबर) अफगानिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान जापान को 48 रन से हरा दिया. इस हार के बाद जापान के लिए क्वार्टरफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. बता दें कि ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल की टीमें शामिल हैं. इस ग्रुप से केवल दो टीमें ही अगले दौर में पहुंचेंगी.
अफगानिस्तान ने बनाए 129 रन
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बनाए. कप्तान डारविश रसूली ने 29 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद अकरम ने 34 रन बनाए. जापान के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया, लेकिन 130 रन का लक्ष्य भी उसके लिए काफी साबित हुआ. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 81 रन पर ऑलआउट हो गई. शुरुआत में जापान ने अच्छी बल्लेबाजी की. रियो साकुरानो थॉमस और कप्तान केंडल फ्लेमिंग ने टीम को संभालने की कोशिश की. एक समय जापान का स्कोर 53 रन था और उसके केवल दो विकेट गिरे थे. इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैच पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया.
अरब गुल ने बरपाया कहर
अफगानिस्तान की जीत में अरब गुल की गेंदबाजी सबसे अहम रही. उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 8 रन देकर चार विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले. नांगेयालिया खरोटी ने तीन और अब्दुल्लाह अहमदजाई ने दो विकेट लिए. जापान के आखिरी आठ विकेट सिर्फ 28 रन के अंदर गिर गए. टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.
एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान का धमाका, जापान को 48 रन से रौंदा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,