Sport : एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत को मिलेग कितने मेडल, जानिए आज कौन से 5 खिलाड़ियों ने किस खेल में जीते पदक #INA

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में अब तक यानी 24 सितंबर तक भारत के मेडल्स की संख्या 15 हो चुकी है. आज के दिन भारत को अब तक 4 मेडल मिल चुके हैं. आज के दिन का पहला मेडल भारत को पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में भारतीय रोअर्स सतनाम सिंह और सलमान खान ने दिलाया. इसके बाद वुशू में रोशिबिना देवी ने महिलाओं के सांडा 60kg इवेंट में भारत को मेडल दिलाया. अब मिक्स्ड स्कीट टीम इवेंट में परिनाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरुका ने देश के लिए मेडल पक्का कर दिया है. किसने कौन सा मेडल जीता है. आइए जानते हैं. इसके साथ ही जानेंगे कि, आज किन एथलीट ने कौन से खेल में भारत को पदक दिलाया है और अब तक कितने एथलीटों को एशियन गेम्स में पदक मिल चुका है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
सतनाम सिंह और सलमान खान ने जीता मेडल
भारतीय रोवर्स सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स में 6:13.25 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. सतनाम और सलमान ने 6:13.25 सेकंड का समय लेकर चीन के जुडी यी और यिदे नी के बाद तीसरा स्थान हासिल किया. चीन के जुडी यी और यिदे नी ने 6:09.77 सेकंड के साथ गोल्ड जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के पावेल सोरिन और मेखरोजबेक ममातकुलोव ने 6:10.49 सेकंड में सिल्वर मेडल जीता है.
Our boys Satnam Singh & Salman Khan on the medal podium after winning Bronze medal (Rowing) ♥️ #AG2026withIAS #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/U5lgkSBJGL
— India_AllSports (@India_AllSports) September 24, 2026
रोशिबिना देवी ने दिलाया भारत को सिल्वर मेडल
आज रोशिबिना देवी ने वुशु में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है. रोशिबिना देवी नाओरेम ने महिलाओं के 60 किग्रा सांडा इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. रोशिबिना को फाइनल में चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और परिणामस्वरूप उन्हें सिल्वर मेडल (रजत पदक) से संतोष करना पड़ गया. झांग ने टाइटल बाउट में दबदबा बनाया, दोनों राउंड 5-0 से जीतकर मुकाबला कुल मिलाकर 10-0 से अपने नाम कर लिया. 25 साल की इस मणिपुरी एथलीट ने वुशु के कॉम्बैट-स्पोर्ट डिसिप्लिन, सांडा के उसी वेट डिवीजन में दूसरी बार सिल्वर मेडल जीता है.
Asian Games 2026 – भारत के लिए गर्व का पल! 🇮🇳🥈
मणिपुर की बेटी रोशिबिना देवी ने फिर कर दिखाया!
उन्होंने Women’s Wushu Sanda 60kg फाइनल में चीन की Zhang Xiaoyu से 0-2 से हार के बाद लगातार दूसरा रजत पदक जीता।
इतिहास रचा:
एशियन गेम्स में लगातार 3 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय वुशु… pic.twitter.com/0BH7le3T7J— चंदन सिंह (@singhc5191) September 24, 2026
परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरुका ने मारी बाजी
भारत के अनंत जीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवाल ने गुरुवार को यहां एशियन गेम्स में मिक्स्ड टीम स्कीट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. भारतीय जोड़ी फाइनल में 44 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही. उन्होंने छह सीरीज में लगातार बढ़त बनाए रखी, शुरुआती सीरीज के बाद 7 से 14, 21, 29, 36 और आखिर में 44 पर पहुंच गए. अनंत जीत और परिनाज ने इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में 138 के कुल स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी, जिससे उन्हें आखिरी उपलब्ध जगह मिली थी. इस ब्रॉन्ज मेडल से भारत के शूटिंग मेडल की संख्या आठ हो गई. इसके चार सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
INDIA’S ANANTJEET SINGH & PARINAAZ DHALIWAL WINS THE BRONZE 🥉
– The Duo finished 3rd in Skeet Mixed Team!
WELL DONE!!!! 🇮🇳👏 pic.twitter.com/S2DNBhc91m
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 24, 2026
इसके साथ ही भारत के कुल मेडल्स की संख्या 15 हो गई है. इसमें 1 गोल्ड मेडल शामिल हैं, जबकि देश को अब तक 6 सिल्वर मेडल और 8 ब्रॉन्ज मेडल मिल चुके हैं. अब भारत के पदकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है.
एशियन गेम्स 2026 में भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ी
| क्र. | खिलाड़ी/टीम | खेल | इवेंट | पदक |
|---|---|---|---|---|
| 1 | इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्सा विनोद | निशानेबाजी | महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम | सिल्वर |
| 2 | इलावेनिल वलारिवन | निशानेबाजी | महिला 10 मीटर एयर राइफल | सिल्वर |
| 3 | रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ राकेश माने | निशानेबाजी | पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम | सिल्वर |
| 4 | सुचिका तरियाल | MMA | महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा | ब्रॉन्ज |
| 5 | रुद्रांक्ष पाटिल | निशानेबाजी | पुरुष 10 मीटर एयर राइफल | ब्रॉन्ज |
| 6 | हिमांशु ढिल्लों | निशानेबाजी | पुरुष 10 मीटर एयर राइफल | सिल्वर |
| 7 | भारतीय महिला क्रिकेट टीम | क्रिकेट | महिला टी20 | गोल्ड |
| 8 | राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल | निशानेबाजी | महिला स्कीट टीम | ब्रॉन्ज |
| 9 | अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान, भवतेघ सिंह गिल | निशानेबाजी | पुरुष स्कीट टीम | ब्रॉन्ज |
| 10 | जय मीणा | सॉफ्ट टेनिस | पुरुष एकल | ब्रॉन्ज |
| 11 | मीराबाई चानू | वेटलिफ्टिंग | महिला 49 किग्रा | सिल्वर |
| 12 | भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम | बैडमिंटन | पुरुष टीम | ब्रॉन्ज |
| 13 | सतनाम सिंह, सलमान खान | रोइंग | पुरुष डबल स्कल्स | ब्रॉन्ज |
| 14 | रोशिबिना देवी नाओरेम | वुशू | महिला सांडा 60 किग्रा | सिल्वर |
| 15 | अनंत जीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवाल | निशानेबाजी | मिक्स्ड टीम स्कीट इवेंट | ब्रॉन्ज |
ये भी पढ़ें : हार के बावजूद इंडिया को मिला मेडल, एशियन गेम्स 2026 में भारत की बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक पर किया कब्जा
एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत को मिलेग कितने मेडल, जानिए आज कौन से 5 खिलाड़ियों ने किस खेल में जीते पदक
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,