दिल्ली में भारतीय खेल प्राधिकरण में कविता पाठ प्रतियोगिता:अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग, कामकाज में हिंदी को बढ़ावा देने की अपील- INA NEWS

नई दिल्ली। हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) मुख्यालय में बुधवार को कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति, प्रकृति, मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकार और हिंदी भाषा के महत्व से जुड़ी कविताओं का पाठ किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वर, उच्चारण, लय और भावाभिव्यक्ति के जरिए अपनी काव्य प्रतिभा दिखाई। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के हिंदी सहायक प्राध्यापक डॉ. सत्येंद्र शुक्ल को प्रतियोगिता का निर्णायक बनाया गया था। उन्होंने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के साथ प्रतिभागियों को कविता पाठ और प्रभावी अभिव्यक्ति से जुड़े सुझाव दिए। उन्होंने अपनी कविताओं का पाठ भी किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य कार्यालयीन कामकाज में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों में हिंदी भाषा व साहित्य के प्रति रुचि और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button