UP News: Saharanpur News: साली की शादी में खूनी खेल, पति ने पत्नी का गला रेता; फिर खुद की गर्दन पर मारा उस्तरा – INA

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में साली की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के मायके पहुंचे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया. नानौता थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम घर की ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में कहासुनी के बाद पति ने उस्तरे से पत्नी के गले पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी पति ने भी उसी उस्तरे से अपनी गर्दन पर वार कर जान देने की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 30 वर्षीय गजाला के रूप में हुई है. उसकी शादी करीब 14 साल पहले कैराना निवासी 33 वर्षीय इरफान से हुई थी. परिजनों के मुताबिक, दंपती के कोई संतान नहीं थी और इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद होता रहता था. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

पति ने पत्नी का काट गला

गजाला की बहन नीलोफर की शादी 21 सितंबर को हुई थी. शादी में शामिल होने के लिए इरफान भी पत्नी के साथ नानौता स्थित उसके मायके आया था. गुरुवार को घर में शादी के बाद के काम चल रहे थे. गजाला अपने भाई सुहेल के पंजाब जाने की तैयारी में उसके कपड़े बैग में रख रही थी. इसी दौरान इरफान भी घर की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गया.

परिजनों के अनुसार, कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. कुछ देर बाद गजाला के चीखने की आवाज सुनाई दी. परिवार के लोग कमरे की तरफ दौड़े तो आरोप है कि इरफान ने उस्तरे से गजाला के गले पर हमला कर दिया था.

पत्नी की मौत

परिजनों के कमरे की ओर पहुंचने के बाद इरफान ने खुद की गर्दन पर भी उस्तरे से वार कर लिया. परिवार के लोग दोनों को तत्काल सीएचसी नानौता लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने गजाला को मृत घोषित कर दिया, जबकि इरफान की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया.

परिवार के मुताबिक, गजाला और इरफान की शादी करीब 2011-12 में हुई थी. करीब 14 साल की शादी के बावजूद उनकी कोई संतान नहीं थी. परिजनों का कहना है कि इसे लेकर दंपती के बीच समय-समय पर विवाद होता था. पुलिस इस पहलू समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है.

शादी वाले घर में मचा कोहराम

जिस घर में कुछ दिन पहले बेटी की शादी की खुशियां थीं, वहीं गजाला की मौत के बाद चीख-पुकार मच गई. बेटी की मौत की खबर सुनकर मां संजीदा, पिता इस्लाम और भाई सुहेल व शोएब का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर नानौता थाना प्रभारी विकास चारण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Saharanpur News: साली की शादी में खूनी खेल, पति ने पत्नी का गला रेता; फिर खुद की गर्दन पर मारा उस्तरा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button