यूपी – सीतापुर: नैमिषारण्य दर्शन करने आए आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, कुछ देर बाद मौत – INA

यूपी के सीतापुर में तीर्थस्थल नैमिषारण्य में दर्शन करने आए दक्षिण भारतीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद साथ में आए अन्य श्रद्धालुओं और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश के भीमवरम निवासी कालिंदे राजू (79) पुत्र रंगाराजू अपने साथी श्रद्धालुओं के साथ दर्शन और पूजन के लिए नैमिषारण्य आए थे। बृहस्पतिवार देर रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें गंभीर हालत में साथी श्रद्धालुओं ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच में बाद मृत होने की पुष्टि की।