UP News: शंख एयरलाइंस के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, लखनऊ-कानपुर पहुंची टीम – INA
शंख एयरलाइंस के लॉन्च होने से पहले आयकर विभाग की टीम ने कंपनी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है. लखनऊ और कानपुर में शंख एयरलाइंस के डायरेक्टर्स से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की. लखनऊ में टीम गोमतीनगर स्थित शंख एयरलाइंस के डायरेक्टर श्रवण कुमार विश्वकर्मा के आवास और गोमतीनगर विस्तार स्थित उनके दफ्तर पर पहुंची है.
जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारी दो गाड़ियों से पहुंचे और परिसरों में जांच-पड़ताल शुरू की. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की टीम वित्तीय दस्तावेजों और कारोबारी लेनदेन से जुड़ी जानकारी खंगाल रही है.
शंख एयरलाइंस के लॉन्च से पहले कार्रवाई
शंख एयरलाइंस के शुरू होने के ऐलान के बाद इसके डायरेक्टर श्रवण कुमार विश्वकर्मा और एयरलाइंस का नाम चर्चा में आया था. अब एयरलाइन के लॉन्च से पहले ही आयकर विभाग की कार्रवाई से कंपनी से जुड़े वित्तीय लेनदेन जांच के दायरे में आ गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम कंपनी की आय के स्रोत, बैंक खातों, कारोबारी लेनदेन और कंपनी में हुए बड़े निवेश की रकम के स्रोत की पड़ताल कर रही है.
कर्मचारियों के फोन भी जांच के दायरे में
जांच के दौरान कंपनी के कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी चेक किए जाने की जानकारी सामने आई है. अधिकारियों की ओर से कारोबारी लेनदेन और कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक आयकर अधिकारी श्रवण कुमार विश्वकर्मा से कंपनी के बिजनेस टर्नओवर और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन को लेकर भी पूछताछ कर रहे हैं.
निवेश की रकम के स्रोत की पड़ताल
आयकर विभाग की जांच में कंपनी में लगाए गए बड़े निवेश की रकम के स्रोत को भी खंगाला जा रहा है. इसके अलावा बैंक खातों में हुए लेनदेन, कारोबारी गतिविधियों और आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आयकर विभाग की कार्रवाई में क्या-क्या दस्तावेज या जानकारी मिली है. विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
शंख एयरलाइंस के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, लखनऊ-कानपुर पहुंची टीम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,