दिल्ली ने हासिल किया 70 लाख पौधरोपण का लक्ष्य:मिशन ग्रीन दिल्ली के तहत मेगा प्लांटेशन ड्राइव में 24.94 लाख पौधे लगाए गए- INA NEWS

दिल्ली सरकार ने मिशन ग्रीन दिल्ली के तहत 70 लाख पौधरोपण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि मेगा प्लांटेशन ड्राइव-2026 की शुरुआत 7 जुलाई को वन महोत्सव के दौरान हुई थी। अभियान में सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों, सार्वजनिक संस्थानों, एनजीओ, स्कूल-कॉलेज, आरडब्ल्यूए और नागरिकों ने भागीदारी की। उन्होंने कहा कि सामूहिक भागीदारी से अभियान जनआंदोलन का रूप ले सका। दक्षिण रिज में विशेष पौधरोपण
सीएम ने बताया कि मध्य रिज, डीडीए रिज और दक्षिण रिज में कुल 24,94,505 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि रिज क्षेत्रों के हरित क्षेत्र मजबूत होने से जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में मदद मिलेगी। 1.47 लाख नागरिकों ने लगाए 3.56 लाख पौधे
पब्लिक स्लॉट बुकिंग के जरिए 1,89,116 बुकिंग हुईं। इनमें 1,47,095 नागरिकों ने भाग लेकर 3,56,986 पौधे लगाए। ‘वृक्षरथ’ के जरिए 74,747 पौधे वितरित किए गए और 21,394 पौधरोपण हुए। सरकारी नर्सरियों से 7,61,827 पौधे भी वितरित किए गए। लगाए पौधों की देखभाल भी जरूरी: सिरसा
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रत्येक पौधा स्वच्छ हवा, हरियाली और बच्चों के स्वस्थ भविष्य में निवेश है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण पर भी रहेगा। सरकार ने नागरिकों से लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक संरक्षित करने की अपील की।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |