यूपी – यूपी: प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर पर 72 देशों की नजर, ट्रेड शो में रक्षा उत्पादन की क्षमता का हो रहा प्रदर्शन – INA

यूपी अब हथियार व रक्षा उपकरण निर्माण में अपनी नई पहचान बना रहा है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 में उप्र डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपी डीआईसी) इस बदलाव का प्रमुख प्रदर्शन बनकर सामने आया है। पिस्टल व छोटे हथियारों से लेकर मिसाइल, एयरोस्पेस, ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स और एम्युनिशन तक विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रदेश में औद्योगिक आधार तैयार किया जा रहा है। ट्रेड शो में 72 देशों के खरीदारों की मौजूदगी से इस क्षमता को वैश्विक बाजार के सामने रखने का अवसर मिल रहा है।