यूपी – वेस्ट यूपी: मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली में बारिश, पारा गिरा; ऐसा रहेगा अगले 24 घंटे का मौसम – INA

रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। कभी आसमान में घने बादल छाए रहे तो कभी हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हवा में ठंडक घुलने से लोगों को पिछले कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से राहत मिली है।
शनिवार को पूरे दिन मेरठ में बारिश होती रही। रविवार को भी सुबह से चल रही ठंडी हवा और रिमझिम बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।