UP News: IAS की नौकरी छोड़ने वाली दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री? 29 सितंबर को करेंगी बड़ा ऐलान – INA

उत्तर प्रदेश की पूर्व IAS ऑफिसर दिव्या मित्तल अब अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने वाली हैं. उन्होंने 30 अगस्त को अपना इस्तीफा दिया, जिसे राज्य सरकार ने 14 सितंबर को मंजूर कर लिया. अपने काम से नाम कमाने के बाद, उनके लाखों फॉलोअर्स अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वह आगे क्या करने का प्लान बना रही हैं. इस बीच रविवार को दिव्या मित्तल ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिससे उनके करियर को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं.

दिव्या मित्तल ने लिखा, आगे क्या करना है? मैंने पढ़ा: बच्चे छोटे हैं. अब घर. अच्छा पैकेज मिलेगा, वापस विदेश. IAS पर किताब लिखी है. कोचिंग.” टिकट पक्का हो गया होगा. राजनीति.” 29 सितंबर, सुबह 8:30 बजे. बताऊंगी.

दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश में जिला कलेक्टर थीं. उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 13 साल तक सेवा की है. हालांकि, 30 अगस्त को दिव्या मित्तल ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसी वजह से दिव्या मित्तल पूरे देश में सुर्खियों में हैं.

13 साल प्रशासनिक सेवा के बाद अचानक दिया इस्तीफा

13 साल प्रशासनिक सेवा में काम करने के बाद दिव्या मित्तल ने अचानक इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के पीछे क्या कारण है? अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं कि वह आगे क्या करेंगी?

IIT और IIM से स्नातक होने के बाद उन्होंने लंदन में एक उच्च पदस्थ नौकरी छोड़ दी थी और UPSC परीक्षा उत्तीर्ण की थी. 13 साल की सेवा के बाद उन्होंने एक पोस्ट लिखकर अपने इस्तीफे की घोषणा की थी. पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल अब एक नई शुरुआत करने जा रही हैं.

उनका इस्तीफा, जो उन्होंने 30 अगस्त को दिया था, सरकार ने 14 सितंबर को स्वीकार कर लिया. अपने काम से नाम कमाने वाली दिव्या मित्तल अब आगे क्या करेंगी? उनके लाखों फॉलोअर्स इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं. उन्हें एक कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है. दिव्या मित्तल ने कहा है, “हम अब इस सफर से आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं.”

मां वैष्णो देवी का किया दर्शन

उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 सितंबर को इसे मंजूर कर लिया. उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से मंजूर होने से पहले ही दिव्या मित्तल 12 सितंबर को माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए जम्मू के कटरा गई थीं. वह बिना किसी दिखावे के — लाल कपड़े, धूप का चश्मा और एक छड़ी लिए हुए दिखीं. वह बहुत ही सादे तरीके से दूसरे लोगों के साथ मंदिर की ओर जाती दिखीं.

मंदिर में पूजा करने के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल कैप्शन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ. मां, बिन मांगे तूने सब दिया, मैं तेरे चरणों में चढ़ाऊं क्या? बस अपना आभार चढ़ाती हूं, भर आई आंखों की अश्रुधार चढ़ाती हूं, पर आगे राह कठिन है.

उन्होंने आगे लिखा,सद्बुद्धि देना, कि समझ सकूं सही-गलत का अंतर, साहस देना, कि सही पथ पर चल सकूं निरंतर, मन में इतना प्रेम देना, कि कोई दुख पराया न रह पाए, और वो नजर देना, कि जिसे दुनिया ने अनदेखा किया, उसमे मुझे तेरा ही रूप नजर आए.

ये भी पढ़ें- 13 साल की नौकरी और अब इस्तीफाजानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं IAS दिव्या मित्तल

IAS की नौकरी छोड़ने वाली दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री? 29 सितंबर को करेंगी बड़ा ऐलान


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button