यूपी – मौसम अपडेट: बरेली में 46 साल का टूटा रिकॉर्ड, 21.3 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान; आज बारिश का ऑरेंट अलर्ट – INA

बरेली में लगातार बारिश के बीच तापमान ने इतिहास रच दिया है। 46 साल में पहली बार सितंबर में दिन का तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पास वर्ष 1980 से अब तक के आंकड़े उपलब्ध हैं। इसके अनुसार, अब तक सितंबर में इतना कम तापमान दर्ज नहीं किया गया है। जिले में दो दिन तक लगातार बारिश हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

 

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बरेली समेत अन्य जिलों में दिन का तापमान सितंबर माह के प्रेक्षण इतिहास के सर्वकालिक न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। इससे सितंबर में ही सर्दी जैसा अहसास होने लगा है। रविवार से बारिश में कमी आने की संभावना है। 27 सितंबर को भारी वर्षा का दौर केवल तराई के आसपास के क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा। 

बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के संकेत हैं। मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और बरेली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। तराई के नौ अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button