खबर शहर , Agra News: एमडी जैन इंटर कॉलेज ने जीता योग का ओवरऑल खिताब – INA

आगरा। एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत के इंडोर हॉल में 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय बालक वर्ग योग प्रतियोगिता हुई। अंडर-14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में श्रेष्ठ अंकों के आधार पर एमडी जैन इंटर कॉलेज ओवरऑल विजेता बना। राजकीय हाईस्कूल, बल्हेड़ा उपविजेता रहा।

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, धूलियागंज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विजय नगर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान रिदमिक योग के अंडर-14 वर्ग में देव और शिवा, अंडर-17 में विशाल और प्रशांत व अंडर-19 में अमन और ललित का चयन हुआ। ट्रेडिशनल योग में अंडर-14 से शिवा, अंडर-17 से अभिषेक कुमार व अंडर-19 से देव कुमार और हिमांशु चयनित हुए। आर्टिस्टिक योग में अंडर-14 से अंश और रहमान, अंडर-17 से प्रशांत और कुणाल व अंडर-19 से अंकित और आशीष का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी एक अक्तूबर को फिरोजाबाद के श्री गोपीनाथ इंटर कॉलेज, परमेश्वर गेट में होने वाली 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय योग प्रतियोगिता में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण संयोजक विद्यालय शंकर लाल रामराज्य इंटर कॉलेज, लादूखेड़ा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार राम, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, रजनेश शर्मा, जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, सह जिला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश, केपी सिंह यादव, सुनीता अग्रवाल, पंकज कुमार और अमित दीक्षित ने किया। निर्णायक अभिषेक कौशल और सुजल राना रहे। संचालन केपी सिंह यादव ने किया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button