UP News: Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश… हिमाचल-उत्तराखंड में भी झमाझम बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली के मौसम का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: इन दिनों देश के अधिकांश राज्यों में मौसम का रौद्र रूप नजर आ रहा है और मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन कमजोर हो गया है और निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है. बंगाल की खाड़ी लो प्रेशर के बनने की संभावना है. कुछ इलाकों में पश्चिचमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इस कारण मौसम का मिजाज और तल्ख हो सकता है.
देश की राजधानी में आज बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से नहीं जताई गई है. आज राज्य में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में आंशिक रूप से बाद छाए रह सकते हैं. कल और 30 सितंबर को राज्य में मौसम साफ रह सकता है. राज्य में तीन अक्टूबर तक मौसम साफ बना रह सकता है.
यूपी से ओडिशा तक बरसेंगे बादल
उत्तर प्रदेश में आज भी मौसम सक्रिय रह सकता है. प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों भागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमक सकती है. बिहार में एक अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. झारखंड में आज अधिकांश हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल में आज तेज बारिश हो सकती है. ओडिशा में भी आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है.
मध्य भारत में बारिश का दौर
मध्य भारत में भी बारिश का दौर अगले कई दिनों तक जारी रहने वाला है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज से 30 सितंबर के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में एक अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. छत्तीसगढ़ में 3 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बरसात देखने को मिल सकती है.
पश्चिम, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश
पश्चिम भारत में गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 3 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 3 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारीश जारी रह सकती है. असम और मेघालय तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 सितंबर तक और फिर 1 से 3 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 3 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है.
उत्तराखंड-हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में आज आंधी और बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी आज काफी व्यापक से व्यापक बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: मंत्री प्रवेश वर्मा ने जिस शख्स को थप्पड़ मारा, उस पर पहले से दर्ज केस सामने आई FIR
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश… हिमाचल-उत्तराखंड में भी झमाझम बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली के मौसम का हाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,