खबर शहर , Agra News: पूर्वी ने कुश्ती में जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन – INA

आगरा। देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में आगरा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग के 36 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्वी ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का किया।
वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में श्वेता पारस ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। आगरा टीम के कोच एवं प्रबंधक दिनेश राय हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, मंडलीय पर्यवेक्षक डॉ. अनिल वशिष्ठ, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, चौधरी हरपाल सिंह चाहर, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक पंकज शर्मा, वीरेंद्र सिंह, केपी सिंह यादव और संजय नेहरू ने बधाई दी।