Sport : Ind vs AFG Quarter Final LIVE : बारिश के चलते मैच हुआ रद्द, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अफगानिस्तान एशियन गेम्स 2026 से बाहर #INA

Ind vs AFG Quarter Final LIVE: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर को पुरुष क्रिकेट इवेंट का क्वार्टर-फाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह नॉकआउट मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. इस बड़े मुकाबले में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की कमान दरविश रसूली के हाथों में है.

ग्रुप स्टेज में नेपाल और जापान का मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद अफगानिस्तान ने अंक तालिका के आधार पर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया है. डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार इस नॉकआउट मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है, क्योंकि सोमवार को नागोया में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि बारिश बाधा नहीं बनेगी और टीम इंडिया सेमीफाइनल में एंट्री करेगी.

Ind vs AFG Quarter Final LIVE : बारिश के चलते मैच हुआ रद्द, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अफगानिस्तान एशियन गेम्स 2026 से बाहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button