Sport : पाकिस्तान की खुली किस्मत! बगैर खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम, बारिश ने किया हांगकांग का खेल तमाम #INA

Asian Games 2026 : पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है. पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम का ये एशियन गेम्स 2026 में पहला ही मुकाबला था. उसे रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेलने के लिए मिला था. इस मैच में उसका सामना हांगकांग चीन के साथ होने वाला था, लेकिन ये मुकाबला हो नहीं पाया और बारिश के चलते मैच रद्द हो गया. इसके बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
Rain has once again had the final say ~ with the first quarter-final washed out. Pakistan advances . the semi-finals on higher seeding while Hong Kong, China’s campaign comes . an unfortunate end.#AsianGames2026 #PAKvHK #ACC pic.twitter.com/cQwSAAGfeg
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 28, 2026
पाकिस्तान-हांगकांग मैच में नहीं हुआ टॉस
आपको बता दें कि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम बिना मैदान पर उतरे ही एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी न तो मैच के लिए और न ही टॉस के लिए मैदान पर आ पाए. सोमवार को पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. एशियन गेम्स 2026 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच ही बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार होती झमाझम बारिश के चलते पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच होने वाले मैच में टॉस का सिक्का भी नहीं उछाला जा सका और अंपायर्स को अंत में मैच को रद्द करने का फैसला लिया. अंपायर्स ने मैदान की स्थिति को देखकर ये फैसला लिया.
पाकिस्तान ने कैसे बनाई सेमीफाइनल में जगह
आईसीसी टी20 रैंकिंग में हांगकांग, चीन से ऊपर होने के चलते पाकिस्तान को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल गया. पाकिस्तान क्रिकेट टीम लकी साबित हुई और उसे सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई. आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान छठे नंबर पर काबिज है, जबकि हांगकांग, चीन 24वें नंबर पर है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में एंट्री मिली है. अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम 1 अक्टूबर को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी.
🚨 ASIAN GAMES – PAK VS HK
Match has been cancelled due . rain, and with that, Pakistan qualify for the Semi-Finals of the Asian Games. 🇵🇰
Pakistan will now play the Semi-Final on October 1. pic.twitter.com/yUuS1NCz0c
— Mian Ahmad (@MianAhmad_56) September 28, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को किसके साथ होगा ये तो अभी तय नहीं है लेकिन आज भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरने वाली हैं, जहां उसकी टक्कर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से होने वाली है.
भारत के मैच पर भी होगा बारिश का साया
आज यानी सोमवार को दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की भिंड़त अफगानिस्तान से इसी मैदान पर होनी है. हालांकि, मौसम का पूर्वानुमान बारिश की आशंका जता रहा है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे बारिश की 69 प्रतिशत संभावना है, जो सुबह 9 बजे (जब पहला क्वार्टर फाइनल शुरू होना है) बढ़कर 70 प्रतिशत हो जाएगी. बारिश की आशंका सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) 49 प्रतिशत, सुबह 11 बजे 75 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 71 प्रतिशत बनी हुई है.
आपकोत बताते चलें कि, अगर बारिश की वजह से भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच रद्द हो जाता है, तो भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ विजेता घोषित कर दिया जाएगा. ये फैसला भी टी20 रैंकिंग के आधार पर ही लिया जाएगा. क्योंकि टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारत अपने प्रतिद्वंद्वी अफगानिस्तान से बहुत बेहतर स्थिति में है. भारत आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ ODI क्रिकेट में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इस मामले में बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी
पाकिस्तान की खुली किस्मत! बगैर खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम, बारिश ने किया हांगकांग का खेल तमाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,