Sports- मेसी ने दागा हैरतअंगेज गोल: कोलंबस क्रू के खिलाफ एमएलएस में किया दमदार प्रदर्शन, फिर भी हारा इंटर मियामी -#INA


लियोनल मेसी ने इंटर मियामी के लिए एक और करिश्माई प्रदर्शन करते हुए कोलंबस क्रू के खिलाफ एक असंभव सा दिखने वाला फ्री-किक गोल दागा। हालांकि वह अपनी टीम को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के इस मुकाबले में 1-2 की हार से नहीं बचा सके। मेसी के गोल के बावजूद उनकी टीम हार टाल नहीं सकी। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने वाले मेसी का ये गोल देखकर दर्शक भी चौंक गए।