Sport : 'टीम में कोई प्रॉब्लम नहीं…' शुभमन गिल की कप्तानी पर विराट कोहली का बयान वायरल, कहा- 'हम उसे आइडिया नहीं देते वो सब जानता है…' #INA

Virat Kohli on Shubman Gill : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल और विराट कोहली ने 151 रनों की साझेदारी की और दोनों ने शतकीय पारियां खेलीं. जहां विराट कोहली ने 139 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 110 रनों का योददान दिया और अपनी टीम को पहले वनडे में 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत दिलाई. अब इन दोनों की धमाकेदार पारियों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विराट कोहली और शुभमन गिल आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. ये दोनों क्या कहा रहे हैं, आइए जानते हैं.
विराट कोहली और शुभमन गिल का मेजदार वीडियो आया सामने
इस वीडियो की शुरुआत में विराट कोहली शुभमन गिल को बोलते हैं, तू पहले बोल यार मैं क्या बोलूं. इसके बाद शुभमन गिल कहते हैं कि, विराट पाजी के साथ दूसरी बार यहां बैटिंग करके बहुत मजा आया. यहां दोनों बार 100 रनों की पार्टनशिप हुई और दोनों का 100 आया, बहुत अच्छा लगा. इन दोनों ने एक दूसरे के बारे में और क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
When batting together is this much fun, special partnerships follow 🤝
🎥 𝐂𝐥𝐚𝐬𝐬 & 𝐂𝐚𝐦𝐚𝐫𝐚𝐝𝐞𝐫𝐢𝐞: A wholesome chat with @imVkohli and @ShubmanGill 💙 – By @ameyatilak
🔽 Watch | #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/4hQ15cBnTA
— BCCI (@BCCI) September 28, 2026
विराट कोहली ने कहा कि, अगर आप इस नंबर के हिसाब से देखेंगे तो ये एक बड़ा नंबर है. लेकिन मेरा मकसद बहुत सिंपल है कि, टीम को मुश्किल और अलग-अलग परिस्थितियों में जीत दिलानी होगी. जो मैं लगातार साल दर साल करता आ रहा हूं. आप तभी इतने लंबे समय तक खेल सकते हैं, जो आप टीम को जीत दिलाते हैं. आप इतना लंबा नंबर्स के लिए नहीं खेल सकते हैं क्योंकि अगर आप नंबर के पीछे जाते हैं तो, आप अपने मैन गोल यानी टीम को जीत दिलाने से चूक जाते हैं और इस तरह से लंबा नहीं खेल सकते हैं. मैं काफी खुशनसीब हूं कि मैं इस तरह से खेला हूं’.
विराट कोहली ने शुभमन गिल पर दिया बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि, ‘जब से वह (शुभमन गिल) टीम में आए हैं, मेरा उनके साथ हमेशा एक खुला और बहुत मजेदार रिश्ता रहा है. अब वो लीडरशिप पोजीशन में है, मैं भी इस पोजीशन पर काफी लंबे समय तक रह चुका है. अब मैं सीनियर प्लेयर हूं और वो लीडरशिप में है. तो सीनियर प्लेयर और लीडर को टीम में हंसते खेलते रहे हैं. खुशनुमा माहौल रखते हैं तो बाकी प्लेयर्स कहते हैं कि, हां यार कोई प्रॉब्लम नहीं है टीम में, चाहें वो बड़े प्रेशर वाला मैच ही क्यों न हो. सारे हंस खेल रहे हैं तो ये बाकी खिलाड़ियों को भी रिलेक्स रहने का मौका देता है. हम किसी पर प्रेशर नहीं आने देते और फील करता हैं कि, सब ठीक है. हम कहते हैं हंसते रहो लेकिन मैदान पर प्रोफेशनल रहो.
विराट कोहली ने आगे कहा कि, ‘जब मैं और गिल साथ में बैटिंग करते हैं तो मैच की बात हो ही नहीं होती हैं, हम दोनों इधर उधर की बात करते हैं क्योंकि उसे भी पता है क्या करना है और मुझे भी पता है क्या करना है. हम बॉलिंग और फील्डिंग के समय कप्तान को आइडिया देते हैं क्योंकि वो उस समय बहुत सारी चीजों में उलझा होता है लेकिन बैटिंग में इसकी कोई जरूरत नहीं होती है. वो जानता है कि उसे क्या करना है. वो ग्रेट स्किल है. प्रजेंटेशन में भी मुझसे पूछ रहे थे कि, उसके (गिल) के साथ बैटिंग करके कैसा लगता है, तो मैंने कहा कि, कोई तो रीजन है जो वो टीम को लीड कर रहा है क्योंकि उसके पास सही विजन है गेम को ठीक से देखने का और टीम को जीत दिलाने का’.
VIRAT KOHLI ON SHUBMAN GILL:
“Since the time he came into the team, I have always shared a free-flowing & a very fun-filled camaraderie with him”. [BCCI] pic.twitter.com/j8UurZwzLn
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 28, 2026
विराट कोहली पर क्या बोले शुभमन गिल
शुभमन गिल ने कहा कि, बहुत खुशी हुई, ये बहुत बड़ी बात है. मैंने बड़े होते हुए कभी नहीं सोचा था कि, विराट भाई के साथ बैटिंग करने और खेलने का मौका मिलेगा. जब वो अपने वनडे करियर के 15000 रन पूरे करेंगे. उन्हें खेलते हुए देखने से लेकर आइडलाइज करने से मैंने उनके साथ काफी समय बिताया है. उनको क्या स्पेशल बनाता है. उनके साथ ये जर्नी काफी ग्रेट है. इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. ये हम सभी ने देखा है कि विराट भाई अपनी बैटिंग कितनी एन्जॉय करते हैं. मैदान के अंदर और बाहर उनका कॉन्फिडेंस काफी बढ़िया और उम्दा रहता है.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने कुछ यूं दी जीवन की अनोखी सीख, फैंस का दिल जीतने के बाद कहा- ‘पीछे मुड़कर देखना चाहिए, दुनिया की भागदौड़…’
'टीम में कोई प्रॉब्लम नहीं…' शुभमन गिल की कप्तानी पर विराट कोहली का बयान वायरल, कहा- 'हम उसे आइडिया नहीं देते वो सब जानता है…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,