यूपी – बदायूं: प्रेम विवाह के आठ साल बाद पति दूसरी महिला से करने लगा प्यार, आहत पत्नी ने दी जान – INA

बदायूं के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया में पति के दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद विवाहिता ने शनिवार रात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। पति पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से गंभीर स्थिति में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को जबरन विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।  




जालंधरी सराय निवासी नसीर ने बताया कि उनकी बेटी महजबीन (26) की लव मैरिज आपसी सहमति से कबूलपुरा निवासी फुरकान से करीब आठ साल पहले हुई थी। दंपती के एक बेटा भी है। बेटी का पति फुरकान पेंट का काम करने के लिए कोल्हापुर जाता था। इस दौरान महजबीन मायके में रहा करती थी। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button