Sports- एशियन गेम्स 2026: ‘तीन अंकों के बारे में सोचती रहती हूं’, हार के बाद पीवी सिंधू ने क्यों उठाए शेड्यूल पर सवाल? -#INA

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का एशियन गेम्स अभियान महिला एकल क्वार्टर फाइनल में हार के साथ खत्म हो गया। रविवार को सिंधू को चीन की विश्व नंबर-चार चेन यूफेई ने 21-11, 18-21, 10-21 से हराया। सिंधू ने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया था, लेकिन दूसरे गेम में 18-18 के बाद मुकाबले का रुख बदल गया।




चेन ने लगातार तीन अंक लेकर 21-18 से दूसरा गेम जीत लिया और फिर निर्णायक गेम में 21-10 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सिंधू के लिए दूसरे गेम के वे तीन अंक अब भी सबसे बड़ा दर्द बने हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मेरा एशियन गेम्स अभियान खत्म हो गया है और मैं दर्द में हूं। क्वार्टर फाइनल जीतने से सिर्फ तीन अंक दूर थी। मैं बार-बार उन्हीं तीन अंकों के बारे में सोच रही हूं।’

Credit By Amar Ujala

Back to top button