UP News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के कितने आश्रम… सेवकों के पीले-सफेद वस्त्रों का क्या है मतलब? – INA

Mathura News: विश्वभर में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन और सत्संग के लिए देशभर से श्रद्धालु मथुरा के वृंदावन पहुंचते हैं. राधावल्लभ परंपरा से जुड़े प्रेमानंद महाराज का मुख्य आश्रम ‘श्री हित राधा केलि कुंज’ है. यह आश्रम वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर वराह घाट के पास स्थित है. आश्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसी स्थान को ‘श्री हित राधा केलि कुंज’ के तौर पर दर्ज किया गया है. हालांकि, महाराज से जुड़े कुछ अन्य परिसरों और निर्माणाधीन स्थलों की भी चर्चा सामने आती रही है.
बेलवन के पास तैयार हुआ यमुना विहार कुंज
मांट क्षेत्र में बेलवन मंदिर के पास जहांगीरपुर खादर में यमुना विहार कुंज नाम से एक नया आश्रम परिसर तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है. बताया जाता है कि यह परिसर करीब पौने नौ बीघा जमीन में बनाया गया है. यहां साधकों और शिष्यों के लिए कुटिया के साथ महाराज के साधना स्थल की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है. इसके अलावा उपचार से जुड़ी सुविधाओं में डायलिसिस यूनिट जैसी व्यवस्था का भी उल्लेख किया गया है.
ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज के लिए कौन सा काम करते थे शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी?
वृंदावन के 12 घाट क्षेत्र में भी निर्माण की चर्चा
वृंदावन के 12 घाट क्षेत्र में भी श्री हित राधा केलि कुंज से जुड़े एक अन्य निर्माणाधीन स्थल को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा है. यहां एक सत्संग हॉल बनाए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, इस निर्माण का वास्तविक उद्देश्य क्या है और भविष्य में इसका इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा, इसको लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है. इसलिए इस स्थल के उपयोग को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा.
सफेद और पीले कपड़े पहनने वाले सेवक कौन?
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आने वाले लोगों का ध्यान वहां सेवा करने वाले लोगों के कपड़ों पर भी जाता है. यहां कुछ सेवक सफेद तो कुछ पीले रंग के वस्त्रों में नजर आते हैं. आश्रम से जुड़े एक व्यक्ति के अनुसार, स्थानीय तौर पर यह जानकारी दी जाती है कि सफेद वस्त्र नए जुड़े साधकों या सेवकों से जुड़े होते हैं. वहीं, आश्रम की सेवा, साधना और दिनचर्या में अनुभव बढ़ने के बाद कुछ सेवकों को पीले वस्त्र दिए जाते हैं.
ये भी पढे़ं- प्राइवेट पार्ट काटने से लेकर ड्रग्स तक वृंदावन में प्रेमानंद के शिष्य की मौत का पूरा सच क्या है? अफसर ने दिया जवाब
हालांकि, सफेद से पीले वस्त्र देने को लेकर कोई औपचारिक और सार्वजनिक लिखित नियमावली आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है. इसलिए इसे श्री हित राधा केलि कुंज का आधिकारिक नियम बताने के बजाय आश्रम से जुड़े व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.
आश्रम में रोज होते हैं आध्यात्मिक कार्यक्रम
श्री हित राधा केलि कुंज की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आश्रम में रोजाना कई आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इनमें सुबह का सत्संग, मंगला आरती, विभिन्न वाणी पाठ, श्रृंगार आरती और राधा नाम संकीर्तन शामिल हैं. शाम के समय भी आध्यात्मिक कार्यक्रम होते हैं. इन्हीं कार्यक्रमों और संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं.ँ
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के कितने आश्रम… सेवकों के पीले-सफेद वस्त्रों का क्या है मतलब?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,