यूपी – खुफिया तंत्र हुआ फेल: मुख्य चुनाव आयुक्त के घर कैसे पहुंचे कांग्रेसी? मथुरा से आए थे कार्यकर्ता; उठे ये सवाल – INA

आगरा के विजय नगर कॉलोनी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के मामले में कुछ ही घंटों में कांग्रेस के दो पदाधिकारियों को पकड़ लिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए आगरा से मथुरा तक टीमें लगाई गई हैं। आरोप लग रहा है कि पूरे घटनाक्रम में मथुरा और आगरा का सूचना तंत्र फेल रहा।