UP News: UP: झांसी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; पिंडदान करने गए थे – INA

Jhansi News: झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. रानीपुर इलाके में सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि परिवार के लोग श्राद्ध कर्म के बाद पिंडदान की रस्म पूरी करने के लिए नदी के किनारे पहुंचे थे. इसी दौरान स्नान और पिंडदान की प्रक्रिया के बीच परिवार के पांच लोग गहरे पानी में चले गए और डूब गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

पिंडदान के लिए नदी पर पहुंचा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग श्राद्ध कर्म के बाद सुखनई नदी के किनारे पिंडदान करने पहुंचे थे. इसी दौरान परिवार के कुछ सदस्य नदी में स्नान करने लगे. बताया जा रहा कि पांच लोग अचानक गहरे पानी में चले गए. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पांचों पानी में डूब गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मऊरानीपुर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.

ये भी पढे़ं- संभल हिंसा: कौन है मुल्ला अफरोज, जिसके केस में UP सरकार पर लगा 10 लाख का जुर्माना? परिवार से कारोबार तक A-टू-Z कहानी

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार, सीओ मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचा. स्थानीय लोगों की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद पांचों लोगों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा कि मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से गांव और आसपास के इलाके में मातम छा गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने सभी पांच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे की पूरी जानकारी जुटा रही है. घटना के बाद नदी के आसपास भीड़ जमा हो गई. प्रशासन की ओर से लोगों से नदी में सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. श्राद्ध कर्म के बाद पिंडदान के लिए निकले परिवार को इस दर्दनाक हादसे का सामना करना पड़ा. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

UP: झांसी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; पिंडदान करने गए थे


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button