Sport : Asian Games 2026 में भारत को मिला 5वां गोल्ड मेडल, नीरू ढांडा ने साधा सोने पर निशाना, कुछ ही घंटों में दो पदक जीत रचा इतिहास #INA

Asian Games 2026 : नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में महिला ट्रैप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. नीरू एशियन गेम्स चैंपियन बन गई हैं. उन्होंने आज यानी 29 सितंबर (मंगलवार) को 28/30 शॉट मारकर एशियन रिकॉर्ड 4 शॉट से तोड़ दिया. पिछला एशियन रिकॉर्ड 24 था, जिसे नीरू ने तोड़ दिया है. इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में ट्रैप गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा है. इसके साथ ही नीरू एशियन गेम्स 2026 में भारत की पहली इंडिविजुअल गोल्ड मेडलिस्ट बन गई हैं.

नीरू ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

आपको बता दें कि, आज एशियन गेम्स 2026 में भारत को पांचवां गोल्ड मेडल मिल गया है. भारत की ओर से अपना पहला एशियन गेम्स खेल रही नीरू ढांडा ने इतिहास रचा है. उन्होंने महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में 28 के एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया है. इसके साथ ही नीरूं इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला ट्रैप शूटर बन गई हैं.   

118 के स्कोर के साथ बनाई फाइनल में जगह

नीरू ने क्वालीफिकेशन में 118 के स्कोर के साथ टॉप किया था. इस स्कोर के साथ उन्होंने फाइनल में जगह पक्की की थी. इसके बाद फाइनल में उन्होंने 28 के स्कोर के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया और एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं. नीरू का फाइनल में पहला मिस उनके नौवें शॉट में हुआ, जिससे वो थोड़ी देर के लिए तीसरे नंबर पर आ गईं थीं. 

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने तीसरी और चौथी सीरीज में परफेक्ट हिट्स के साथ तेजी से वापसी की और 20 शॉट्स में 19 हिट्स के साथ टॉप पर पहुंच गईं. नीरूं का दूसरा शॉट पाचंवीं सीरीज में मिस हुआ. इस शॉट को मिस करने के बावजूद उन्होंने अपनी गोल्ड मेडल पोजीशन बनाए रखी. इसके साथ ही परफेक्ट फाइव हिट्स के साथ उन्होंने शानदार गोल्ड मेडल जीत लिया. नीरू ने 30 में से सिर्फ दो शॉट मिस किए. 

भारत को मिला पांचवां गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में अब भारत के पदकों की संख्या 47 हो गई है. इसमें 5 स्वर्ण पदक, 21 रजत पदक और 21 कांस्य पदक शामिल हैं. भारत का पांचवा गोल्ड आज मिला है. इससे पहले महिला क्रिकेट टीम, कबड्डी की महिला और पुरुष टीम के साथ शूटिंग टीम ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते थे. अब नीरूं व्यक्तिगत रूप से गोल्ड जीतने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारत की पहली खिलाड़ी बन चुकी हैं.

कुछ ही घंटो में जीता दूसरा मेडल

ये कुछ ही घंटो में नीरू का दूसरा मेडल है. आज ही उन्होंने टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था. नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय तिकड़ी ने 29 सितंबर यानी मंगलवार को महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. भारतीय टीम ने 125-शॉट वाले क्वालीफिकेशन राउंड के तीन दिनों के बाद कुल 328 का स्कोर बनाया और सिल्वर अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में बढ़ी भारत के पदकों की संख्या, नीरू, आशिमा और मनीषा ने शूटिंग में दिलाया देश को सिल्वर मेडल

Asian Games 2026 में भारत को मिला 5वां गोल्ड मेडल, नीरू ढांडा ने साधा सोने पर निशाना, कुछ ही घंटों में दो पदक जीत रचा इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button