SIR पर INDIA ब्लॉक की कल बैठक, अखिलेश नहीं आएंगे:उद्धव ठाकरे ने भी बनाई दूरी, पार्टी बोली- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में व्यस्त- INA NEWS

दिल्ली में कल विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक की बैठक होगी। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों के बाद आगे की रणनीति पर भी बात होगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी का दूसरा नेता पहुंचेगा। वहीं शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बैठक से दूरी बना ली है। पार्टी के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि ठाकरे मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारियों में व्यस्त हैं। लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में रहेंगे अखिलेश सपा ने बताया है कि अखिलेश यादव 30 सितंबर को लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक, अखिलेश की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस बारे में बात भी हुई है। वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा कि अखिलेश पहले से तय कार्यक्रम के कारण बैठक में नहीं आ पाएंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़ी व्यस्तता का जिक्र किया था। बैठक में ममता, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं के पहुंचने की उम्मीद INDIA ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी के भी आने की उम्मीद है। इसके अलावा राजद की तरफ से तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी के बैठक में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। संसद में CEC के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर चर्चा संभव बैठक में SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर भी बात हो सकती है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, बैठक में संसद में उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने और विपक्षी दलों की संयुक्त कार्रवाई पर भी चर्चा हो सकती है। करीब साढ़े तीन महीने बाद हो रही विपक्षी दलों की बैठक INDIA ब्लॉक की बैठक करीब साढ़े तीन महीने बाद होने वाली है। इससे पहले 8 जून को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। बैठक में 23 दल शामिल हुए थे। इसमें कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अलावा ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती जैसे बड़े नेता पहुंचे थे। हालांकि, तमिलनाडु की डीएमके और आम आदमी पार्टी की तरफ बैठक में कोई शामिल नहीं हुआ था। डीएमके का कांग्रेस के साथ तमिलनाडु में गठबंधन टूटने के बाद मतभेद था, जबकि आप ने बैठक से दूरी बनाई थी। सीपीआई (एम) ने भी अपने महासचिव एमए बेबी की जगह राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास को भेजा था। ——————————– यह खबर भी पढ़ें… SIR में स्थानीय अफसरों की शक्तियां बढ़ाने की मांग, महाराष्ट्र CEO का आयोग को लेटर, ECINet में बदलाव की मांग; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा है। इसमें वोटर लिस्ट से जुड़े ECINet सॉफ्टवेयर में 4 बदलाव की मांग की गई है। चोकलिंगम ने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों को कानून के मुताबिक फैसला लेने का अधिकार मिलना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button