खबर शहर , ऑटो में दरिंदगी: मंदिर से लौट रही विवाहिता की बारी-बारी से लूटी आबरू, गला काटा और फिर सड़क पर फेंक दी पीड़िता – INA

आगरा के बल्केश्वर मंदिर से दर्शन कर घर आ रही 50 वर्षीय महिला को परिचित ऑटो चालक ने बहाने से लिफ्ट दी। ऑटो चालक अपने एक साथी के साथ महिला को सुनसान इलाके में ले गया। यहां साड़ी से गला दबाया और चाकू दिखाकर दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू से कई वार किए और गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी महिला को मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंक कर भाग गए।