UP News: प्रेमानंद महाराज के आश्रम का नया ड्रेस कोड! शिष्य की मौत के बाद बदली व्यवस्था – INA

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रहे रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के बाद आश्रम की व्यवस्थाओं में कुछ बदलाव किया गया है. इस संबंध में आश्रम के ही कुछ साधकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केली कुंज आश्रम में सेवा करने वाले साधकों और शिष्यों की वेशभूषा को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं. हालांकि अभी तक आश्रम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक अब आश्रम के सभी शिष्य सफेद या पीला अचला नहीं पहनेंगे. जो गृहस्थ हैं, या किसी व्यवसाय से जुड़े हैं, जैसे ठेला, दुकान अथवा अन्य काम करते हैं, उन्हें सामान्य कपड़े या कुर्ता-पायजामा पहनने को कहा गया है. आश्रम की सेवा अथवा केली कुंज की व्यवस्था में लगे विरक्त शिष्यों को सफेद वस्त्र पहनने होंगे. यह जानकारी सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज से जुड़े कई लोगों ने साझा की है.
आश्रम की ओर से पुष्टि नहीं
हालांकि, इस नियमावली या वेशभूषा में बदलाव को लेकर आश्रम अथवा संबंधित ट्रस्ट या इससे जुड़े किसी अधिकृत व्यक्ति की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसलिए अभी इसे स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वास्तव में आश्रम में ये नियम लागू किए गए हैं या नहीं. हालांकि दावा किया जा रहा है कि ये बदलाव दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद उठाए गए कदमों में से एक है.
दीक्षा के भी बदलेंगे नियम
बताया जा रहा है कि आने वाले समय में दीक्षा लेने वाले और नए शिष्य बनने वाले लोगों के लिए भी नियमों में बदलाव हो सकता है. इसके लिए कुछ प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं. हालांकि अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं होने की वजह से असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
प्रेमानंद महाराज के आश्रम का नया ड्रेस कोड! शिष्य की मौत के बाद बदली व्यवस्था
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,