खबर शहर , एलपीजी पर बड़ा अपड़ेट: 1 अक्तूबर से बदल गए नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगा सिलिंडर; गैस बुकिंग की गई बंद – INA

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य की गई आधार ई-केवाईसी प्रक्रिया की अंतिम समयसीमा 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही 1 अक्तूबर से ई-केवाईसी न कराने वाले करीब 70 हजार उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग बंद होगी और उन्हें सिलिंडर की आपूर्ति नहीं मिल सकेगी।

जिले में तेल कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग की ओर से बार-बार मियाद बढ़ाए जाने के बाद भी हजारों उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना सत्यापन नहीं कराया है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से निलंबित किए जाएंगे।

इसके साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं की एलपीजी सब्सिडी भी रोक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़े और बेनामी कनेक्शनों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। 30 सितंबर की समयसीमा के बाद पोर्टल स्वतः ही बिना ई-केवाईसी वाले खातों के लिए बुकिंग ब्लॉक कर देगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button