खबर शहर , यूपी: फास्टैग ने खोला वाहन चोर का राज, टोल कटते ही पुलिस ने दबोचा; चोरी की वैगनआर बरामद – INA

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसने बाग फरजाना में कार चोरी की थी। इसके बाद खुद ही कार को चला रहा था। फास्टैग से टोल कटने पर वह पुलिस के रडार पर आया। इसके अलावा एक बाइक चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

घटना 10 जून की रात की है। बाग फरजाना, सिविल लाइंस निवासी राहुल कुंद्रा की वैगनआर कार घर के बाहर से चोरी हुई थी। मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को देखा। पिछले दिनों कार रहनकलां, एत्मादपुर टोल से निकली। इसी दौरान कार में लगे फास्टैग से टोल कटा। गाड़ी मालिक के पास टोल कटने का मैसेज आ गया। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन पता चलने के बाद फतेहाबाद के गांव प्रेम नगर धाैर्रा निवासी आरोपी लव बघेल को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की कार भी बरामद कर ली।

एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि आरोपी चोरी की कार को खुद ही चला रहा था। इसके अलावा बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी गैलाना निवासी लोकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की दो बाइक, 5530 रुपये, मोबाइल बरामद किया। आरोपी ने 15 सितंबर को संजय प्लेस चाैकी के पास से और 2 सितंबर को पीएल पैलेस होटल के पास से बाइक चोरी की घटनाएं की थीं।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button